पोहा

पोहा भारत के महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में नाश्ते में परोसे जाने वाला पारंपरिक व्यंजन है |पोहा बनाने के लिए चावल मुख्य सामग्री है | पोहे अलग अलग तरीके से बनाये जाते है |
Type : breakfast, Recipe By , Published on 18-Jul-2017
पोहा Image
Details

Prep Time 5 minutes

Cook time 10 minutes

Total time 15 minutes

Serves 2 person
सामग्री:

• पोहा २ कप
• २ चम्मच तेल
• १ चम्मच सरसों
• ४-५ करीपत्ता
• मूंगफली दाने
• १ कटा हुआ प्याज
• ४-५ हरी मिर्च
• हल्दी
• नमक
• १ निम्बू
• बारीक़ कटी हुई धनिया
• सुखा नारियल
बनाने की विधि:

एक बर्तन में पोहा भिगो ले |
• एक कढाई को गरम करके उसमे २ चम्मच तेल डाले |
• तेल गरम होने के बाद उसमे सरसों डाल कर उसे अच्छे से पकने दे |
• ४-५ करीपत्ता पत्तो को अच्छी तरह से भुन ले | बाद में उसमे मूंगफली के दानो को भुन ले |
• फिर ४-५ बारीक़ कटी मिर्च को तेल में पकने दे मिर्च को पकने के बाद उसमे १ कटा हुआ प्याज डाले और उसे पकने दे | प्याज पकने के बाद उसमे स्वाद नुसार नमक डाले | और हल्दी डाले |
• सबको २मिनट पकने दे | पकने के बाद उसमे भिगोया हुआ पोहा डाले उसे अच्छे से मिला ले |
• उसे २-३ मिनट तक पकाए | पकने के बाद उसपर कटा हुआ धनिया , निम्बू का रस और नारियल डाले |
• अच्छी तरह से मिला ले और गैस बंद कर दे |
• पोहा परोसने के लिए तय्यार हें |