बनाने की विधि:
• पालक को अच्छे से साफ कर के उसको काट ले | अदरक ,लहसुन , मिर्च और धनिया को मोटे मोटे टुकड़ो में काट ले |
• एक मिक्सी के जार में सबको डालकर उसे बारीक़ पिस ले |
• एक थाली में आटा लेकर उसमे १-२ टीस्पून तेल और नमक और पिसा हुआ मिश्रण डालकर उसे अच्छे से गुंद ले अगर पानी की जरूरत हो तो ही उसमे पानी डाले | उसपर तेल डालकर उसे १५-२० मिनट तक रख दे |
• अब उसके समान आकार के गोले बना ले | अब एक कटोरे में सुखा आटा ले ले | अब गोले को लेकर उसे हाथ से दाबा दे और उसपर सुखा आटा डालकर उसे रोटी जैसा बेल ले |
• एक तवे को मध्यम आंच पर गरम कर ले | उसपर पराठा डालकर उसे दोनों तरफ से तेल लगा ले और सुनेहरा भूरा होने तक पका ले | ऐसेही सब पराठे बना ले |
• उसे एक प्लेट में निकालकर उसपर बटर लगाके उसे टोमेटो की चटनी या अचार के साथ परोसे |