उत्तपम

-
Type : breakfast, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
उत्तपम Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 25 minutes

Serves 2 person
सामग्री:

• २ कप इडली मिश्रण या डोसा मिश्रण
• १ बारीक़ कटा हुआ प्याज
• २ चम्मच बारीक़ कटी शिमला मिर्च
• ३ चम्मच बारीक़ कटा टमाटर
• २-३ कटी हुई हरी मिर्च
• तेल फ्राई करने के लिए
• नमक स्वादनुसार
• बारीक़ कटा हुआ धनिया

बनाने की विधि:

• इडली या डोसा मिश्रण को घर पे तय्यार कर ले या फिर आप दुकान से भी ला सकते है | मिश्रण में नमक और पानी डालकर मिक्स कर ले | मिश्रण को ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा ना रखे |
• नॉन स्टिक तवा को गरम कर ले| उसे मध्यम आंच पर रखे | गरम होने के बाद उसपर ४-५ बूंद तेल डाले |
• तवा तैयार होने के बाद उसपर मिश्रण डालकर चम्मच से उसे अच्छे गोलाई में फैल्लादे | उसकी मोटाई १/४ इन्च होनी चाहिए| मिश्रण पे प्याज,शिमला मिर्च,टमाटर,धनिया डाल दे|
• किनारे से १-१ टीस्पून तेल डाले |
• जब ऊपर की सतह सफ़ेद से हल्का क्रीम हो जाए और निचे का भूरा होने तक पकने दे | इसमे २-३ मिनट लगेंगे|
• १-२ मिनट तक कम आंच पर पकने दे | बाद में धीरे से प्लेट में निकाल ले|
• उत्तपम को सांबर या नारियल चटनी के साथ परोसे |