मसाला भिन्डी ( भरवा भिन्डी)

-
Type : main course, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
मसाला भिन्डी ( भरवा भिन्डी) Image
Details

Prep Time 15 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 30 minutes

Serves 2-3 person
सामग्री:

• २५० ग्राम भिन्डी
• १०० ग्राम मूंगफली
• १ टेबलस्पून सुखा कसा हुआ नारियल
• १ बारीक़ कटा प्याज
• १ टमाटर बारीक़ कटा
• १/२ टीस्पून हल्दी पावडर
• १ टेबलस्पून लाल मिर्च पावडर
• १ टेबलस्पून गरम मसाला पावडर
• १ टेबलस्पून अदरक लहसुन पेस्ट
• १ टेबलस्पून निम्बू का रस
• २-३ टेबलस्पून तेल
• नमक स्वादनुसार
• बारीक़ कटा हरा धनिया

बनाने की विधि:

• भिन्डी के दोनी तरफ के डंठल और नीच का पतला भाग काट ले | अब भिन्डी को एक तरफ से बिच से काट लेंगे | भिन्डी को एक ही तरफ से काटना है नहीं तो उसमे मसालों की स्टफिंग नही कर सकते |
• एक कड़ाई को मध्यम आंच पर गरम कर ले | गरम होने के बाद उसमे मूंगफली डालकर उसे ३-४ मिनट तक भुन ले | भुन जाने के बाद उसे मिक्सी के जार में निकल लेंगे | अब उसमे नारियल डालकर उन्हें दरदरा पिस ले |
• अब मिश्रण को एक कटोरे निकाल लीजिये | उस मिश्रण में हम गर्म मसाला ,लाल मीर्च पावडर , नमक डालकर उसे मिक्स कर लेंगे | अब कटी हुई भिन्डी ले कर उसमे ये मिश्रण स्टफ कर लेंगे |
• अब एक कड़ाई में २ टेबलस्पून तेल गरम कर लेंगे जब तेल गरम हो जायेगा तब उसमे कटा हुआ प्याज डालिए | प्याज को सुनेहरा भूरा होने तक भुन लेंगे | अब इसमें हम अदरक लहसून पेस्ट डालेंगे | इसमे ३-४ मिनट लगेंगे |
• जब प्याज पक जायेगा तब उसमे हम कटे हुए टमाटर डालेंगे |टमाटरो से जब तक तेल अलग हो नहीं जाता तब तक हम उसे पका लेगे | पकने के बाद हम उसमे स्टफ की हुई भिन्डी डालेंगे | और उसे अच्छे से मिला लेंगे |
• अब ऊपर से निम्बू का रस डालेंगे | डक्कन रखके उसे हम ७-८ मिनट पकाने देंगे | बिच बिच में हम उसे हिला ते रहेंगे |
• जब भिन्डी पाक जाएगी तब ऊपर से बारीक़ कटा धनिया डालेंगे | गैस बंद करके सब्जी को हम एक सर्विंग बोल में निकाल लेंगे | सबी को आप रोटी ,चपाती के साथ परोस सकते है |