दाल ढोकली

-
Type : main course, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
दाल ढोकली Image
Details

Prep Time 15 minutes

Cook time 25 minutes

Total time 40 minutes

Serves 3-4 person
सामग्री:

• १ कप तुर दाल
• १ टेबलस्पून मूंगफली
• १ टमाटर कटा हुआ
• ४-५ लहसुन की कालिया बारीक़ कटी हुई
• १ टीस्पून जीरा
• ३-४ हरी मिर्च
• ५-६ करी पत्ता
• १ टीस्पून हिंग
• १ टीस्पून राइ
• १ टीस्पून हिंग
• १/२ टीस्पून लाल मिर्च पावडर
• १/२ टीस्पून अजवाइन
• १/२ कप गेहू का आटा
• १ टेबलस्पून बेसन
• १/२ टीस्पून हल्दी पावडर
• नमक स्वादनुसार
• २-३ कप पानी
• बारीक़ कटा हरा धनिया
• २-३ टेबलस्पून तेल

बनाने की विधि:

• १ कप तुर डाल को पानी से अच्छे से धो ले और १०-१५ मिनट तक भिगोके रखे | १० मिनट बाद डाल से पानी निकल दे और एक प्रेशर कुकर में दाल डाल दे और उसमे २ कप पानी मिलाये १/२ टीस्पून हलदी और मूंगफली डाले | दाल को हिला दे और कुकर का ठक्कन लगा दे | दाल को धीमी आंच पर २-३ सीटीया होने तक पक ने दे |
• जब तक दाल पक रही है तब तक ढोकली का आटा तैयार कर ले | एक बर्तन में १/२ कप गेहू का आटा , बेसन ,अजवाइन ,नमक ,लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर ,१ टीस्पून तेल डालकर उसे मिला ले | फिरे मिश्रण में थोडा थोडा पानी डालकर उसे आटे की तरह गुंद ले | और उसे १०-१५ मिनट तक ठक कर रखे |
• जब दाल पक जाये तब गैस बंद कर दे लेकिन ठ्क्कन को पूरी भाप निकलने तक ना निकाले | जब कुकर से सारी भाप निकल जाये तब दाल को एक कटोरे में निकाल ले | और उसे ब्लेंडर से बारीक़ कर ले |
• एक पतीले/कड़ाई को मध्यम आंच पर गरम कर ले | अब उसमे १ टेबलस्पून तेल डालकर उसे गरम कर ले | गरम होने के बाद उसमे राइ डालकर उसे फटने तक भुने | अब उसमे हिंग डालेंगे |
• हिंग को भूनने के बाद उसमे जीरा और लहसुन डालकर उसे भूरा होने तक भुन ले | ३-४ हरी मिर्च हो डो टुकडो में काटकर उसे तेल में डाल दे | उर उसे १ मिनट पकने दे | सब मिश्रण जल न जाये इस लिए उसमे थोडा पानी डाले | अब उसमे नमक डालकर मिला ले |
• पकने के बाद उसमे टमाटर डालकर उसे अच्छे से पकने कर दे | जब सारा मिश्रण पाक जाये तब उसमे दाल डालकर उसे अच्छे से मिला दे | उसमे १/२ पानी डालकर उसे पकने दे
अब आटे के छोटे गोले बना ले | एक गोले को लेकर उसे रोटी जैसा बेल ले | अब चाकू की मदद से उसे चोकोनी टुकडो में काट ले | एसेही सारे गोलों की रोटिय बनाकर उसे चोकोनी काट ले |
• अब ठोकली को दाल में डाल दे | और उसे ३-४ मिनट तक पकने दीजिये |बिच बिच में उसे हिलाते रहिए | जब दाल ठोकली पाक जाये तो गैस बंद कर दे और ऊपर से कटा हुआ धनिया डालेंगे |
• अब उसे एक कटोरे में निकाल लेंगे और पापड़ , चावल के साथ गरमा गरम परोसे |