इडली

-
Type : breakfast, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
इडली Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 30 minutes

Total time 40 minutes

Serves 4-5 person
सामग्री:

• १ कप इडली/डोसा के चावल
• १ कप बासमती चावल (कोई भी चावल)
• १/२ कप उड़द डाल
• १/४ कप पोहा
• स्वादनुसार नमक
• तेल


बनाने की विधि:

• उड़द की डाल को २-३ बार पानी से अच्छे से धो ले |
• उड़द की’ डाल को पोहा के साथ पानी में ४-५ घंटे के लिए १ कप पानी में भिगोके रख दे |
• चावल को पानी से अच्छे से धो दे | और उसे २ कप पानी में ४-५ घंटे के भिगोके रख दे |
• भिगोई हुई उड़द डाल में से अतिरिक्त पानी निकाल दे और डाल को पिसते वक्त उसका इस्तेमाल करे| अब डाल को मिक्सी में डाले |
• उसमे १/२ कप पानी डालकर उसे बारीक़ होने तक पिस ले | उसमे धीरे धीरे पानी डाले और उसे बारीक़ और हल्का होने तक पिस ले |उड़द डाल को पिसने के लिए ११/२ पानी लगेगा |
• पिसने के बाद डाल को बर्तन में निकल ले |
• चावल का अतिरिक्त पानी निकाल दे | और उसे भी थोडा थोडा पानी डालकर दरदरा पिस ले |
• उसे एक कंटेनर में निकाल ले |
• नमक डाले और मिश्रण को अच्छे से मिला ले | बेटर बहुत गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए | अगर वो गाढ़ा हुआ तो इडली सक्त होगी | और पतला हुआ तो सपाट हो जाएगी |
• मिश्रण को ढककर रखे | और उसे हलकी गर्म जगह पर ८ -१० घंटे के लिए ऊपर आने तक या फूलने तक रख दे |
• चम्मच से घोल को हिला दे | हिलाने के बाद घोल में’ बुलबुले दिखेंगे उससे इडली मुलायम और फूली होती है |
• अब इडली पकाने के बर्तन में १ -२ गिलास पानी डाले | उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दे |
• इडली के सांचे को तेल लगाकर चिकना कर दे | अब उसमे घोल डाले |
• अब सांचे को इडली पकाने ने बर्तन में रख दे | उसे थक्कन से थक दे और मध्यम आंच में १० मिनट पकने दे | इडली पाक गई है या नहीं चेक
• करने के लिए चाकू या टूथपिक को बिच में डालकर देखे अगर चाकू साफ बहार निकला तो इडली पाक चुकी है | नहीं तो उसे ३ -४ मिनट के लिए और पकने दे |
• इडली को बाहर निकाल ले और थोडा ठंडा होने दे | बाद में उसे चम्मच से निकाल ले |
• उसे प्लेट में सांबर या नारियल चटनी के साथ नाश्ते में परोसे |