बटाटा वडा

-
Type : snacks, Recipe By , Published on 15-Dec-2017
बटाटा वडा  Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 20 minutes

Total time 30 minutes

Serves 3-4 person
सामग्री:

• ३-४ मध्यम आलू उबले हुए
• २-३ हरी मिर्च कटी हुई
• १/२ इंच बारीक कट हुआ अदरक
• १/२ टीस्पून राई
• १ चुटकी हिंग
• बारीक कटा हर धनिया
• २-३ लहसून की कलिया
• ३-४ करी पत्ते
• १/२ टीस्पून हल्दी पावडर
• स्वादानुसार नमक
• १/२ कप बेसन
• १ चुटकी बेकिंग सोडा
• २-३ टेबलस्पून तेल तलने के लिये

बनाने की विधि:

• बटाटा वडा बनाने कि लिये सभी सामग्री लेकर हरी मिर्च,अदरक,लहसून को मिक्सी मी दरदरा पीस ले | या फिर ओखली मी मुसल से बारीक कर ले |
• अब उबले हुए आलू लेकर उनको छील ले | उनको चम्मच से या हाथ से दबाकर मैश कर ले |
• एक छोटी कडाई को मध्यम आंच पर गरम करके उसमे १-२ टीस्पून तेल गरम कर ले | तेल गरम होणे के बाद उसमे राई डालकर उसे फटने तक भून ले | फिर उसमे हिंग, हरी मिर्च अदरक लेह्सून पेस्ट और करी पत्ता डालकर उसे भून ले |
• मिश्रण पाकने के बाद उसमे हल्दी पावडर डालकर उसे मिला ले |
• गैस बंद कर दे और मैश किये आलू पर भुना हुआ मिश्रण ,नमक ,बारीक कटा हरा धनिया डालकर उसे मिला ले |
• अब पुरे मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना ले |
• वडा का घोल बनाने के लिये एक कटोरे मे बेसन ,बेकिंग सोडा ,नमक ले | अब उसमे थोडा थोडा पाणी डालकर उसे मिला ले | घोल ज्यादा पतला और ज्यादा गाढा नहि होना चाहिये |
• एक कडाई में तलने के लिये तेल गरम कर ले |तेल गरम होणे के बाद गोळे को एक एक करके घोल मे डालकर उसे हाथ से या चम्मच से घोल से अछे तरह से लपेट कर तेल मी डाले | एक बर ३-४ गोले डाले उन्हे सुनेहरा भुरा होणे तक तल ले |
• तले हुए वडो को थाली मी निकाल ले | और बाकी के वडे तल ले | बटाटा वडा तैयार है इसे आप हरी चटणी ,या टोमाटो सौस के साथ परोस सकते है |