व्हेज हक्का नुडल्स

-
Type : snacks, Recipe By , Published on 18-Dec-2017
व्हेज हक्का नुडल्स  Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 25 minutes

Serves 3 person
सामग्री:

• १ पेकेट सदा नुडल्स (१५० ग्राम)
• ५-६ लहसुन की कलिया बारीक़ कटी हुई
• १ बड़ा टुकड़ा बारीक़ कटा अदरक
• १/४ कप लम्बाई में बारीक़ कटा प्याज
• १/२ कप बारीक़ लम्बा कटा गाजर
• १/२ कप लम्बी बारीक़ कटी शिमला मिर्च
• १/२ पतली बारीक़ कटी हरी प्याज
• १/२ कप बारीक़ कटी हुई पत्ता गोबी
• १-२ टीस्पून कलि मिर्च पावडर
• १ टेबलस्पून सोया सॉस
• २ टेबलस्पून चिल्ली सॉस
• १ टेबलस्पून टोमेटो केचप
• २-३ टेबलस्पून तेल
• नमक स्वादनुसार

बनाने की विधि:

• एक बर्तन में पानी में नमक डालकर उबाल ले | पानी उबलने के बाद उसमे नुडल्स डालकर उसे ७-८ मिनट तक पकने दे |उने जादा मत पकाए |नुडल्स पकने के बाद उसमे से पानी निकल कर अलग रख दे और थोडा सा तेल डाले ताकि वो चिपके नहीं | आप चाहे तो पेकेट पे दी हुई सूचना का पालन करके नुडल्स उबल सकते है |
• एक नॉन स्टिक कड़ाई को लेकर उसमे १ टेबलस्पून तेल गरम कर ले |अब उसमे बारीक़ कटी अदरक और लहसुन डाले |उनके भूनने के बाद उसमे बारीक़ और लम्बाई में कटी साडी सब्जिया डालकर उन्हें २ मिनट के लिए भुन ले | सब्जियों को ज्यादा मत पकाए |नहीं तो उनमे कुरकुरा पण नहीं रहेगा |
• सब्जियों के पकने के बाद उसमे काली मिर्च पावडर,टोमेटो सॉस ,सोया सॉस ,चिली सॉस और थोडासा नमक डाले | नमक ज्यादा न डाले क्योकि सोया सॉस नमकीन होता है | इन सबको अच्छे से मिला ले | उन्हें १ मिनट पकने दे |
• अब उसमे नुडल्स डालकर उन्हें मिला ले | अच्छे से मिक्स करने के लिए उने टॉस करे | और उन्हें १ मिनट पकने दे |
• हमारे व्हेज हक्का नुडल्स तैयार है इसे आप सूप या मंचूरियन के साथ भी परोस सकते है |