भटूरा

-
Type : main course, Recipe By , Published on 20-Dec-2017
भटूरा Image
Details

Prep Time 0 minutes

Cook time 20 minutes

Total time 20 minutes

Serves 3-4 person
सामग्री:

• २ कप मैदा
• १ टेबलस्पून सूजी
• २-३ टेबलस्पून तेल
• २-३ टेबलस्पून दही
• १/२ टीस्पून बेकिंग पावडर
• तेल तलने के लिए
• नमक स्वादनुसार
• पानी

बनाने की विधि:

• एक कटोरे में मैदे और सूजी को चान ले | अब उसमे नमक ,बेकिंग पावडर, तेल ,दही डालकर उसे अच्छी तरह से मिला ले |
• अब थोडा थोडा पानी डालकर नरम आटा गुंध ले |
• आटे को कपडे से ठक कर २-३ घंटे के लिए हलकी गरम जगह पे रख दीजिये | २-३ घंटे के बाद आटा फुल जायेगा |उसे फिरसे गुंध लीजिये |
• आटे को बराबर भागो में बाट ले | और उसके छोटे छोटे गोले बना ले | अब एक गोले को दबाकर उसकी गोल पूरी बेल ले | पूरी ज्यादा पतली या ज्यादा मोटी नहीं होनी चाहिए |
• अब एक कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म कर ले | जब तेल गरम हो जाये तब उसमे पूरी डालकर उसे मध्यम आंच पर तले | तलते समय भटूरे को चम्मच से दबाये | ताकि वो अच्छे से फुल जाये |
• जब भटूरा निचे से सुनेहरा भूरा हो जाये तब उसे पलट दे |और दुसरे साइड से सुनेहरा भूरा होने तक तल ले |
• जब भटूरा तैयार हो जाये तब उसे निकल कर थाली में रख ले | और बाकि के भटूरे भी इसी तरह तल ले |
• भटूरे को आप छोलो के साथ परोसे |