सूजी का हलवा

-
Type : dessert, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
सूजी का हलवा Image
Details

Prep Time 5 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 20 minutes

Serves 2-3 person
सामग्री:

• १/२ कप सूजी (रवा )
• १/३ कप घी
• १ १/४पानी (आप चाहे तो दूध भी इस्तेमाल कर सकते है )
• १ १/२ कप चीनी ( शक्कर )
• ४-५ बादाम कटे हुए
• ४-५ काजू कटे हुए
• १/४ चम्मच इलायची पावडर


बनाने की विधि:

• १ पतीले में ११/२पानी को मध्यम आंच पर ३-४ मिनट उबल लीजये | और गैस बंद करके उसे एक तरफ रख दीजिये |
• एक कड़ाई लेकर उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दे अब उसमे घी डालकर उसे पिघलने दे | घी गरम होने के बाद उसमे सूजी डालकर उसे अच्छे से मिला दे | मिश्रण को ८-१० मिनट तक सुनेहरा भूरा होने तक मध्यम आंच पर भूनते रहिए | भूनते समय उसे हिलाते रहिये नहीतो निचे से जल जायेगा |
• आंच को कम कर दे और धीरे धीरे पानी मिलाते हुए उसे हिलाते रहिए | चम्मच से अच्छे से हिलाए ताकि मिश्रणमें गाठ नआये|
• आंच को मध्यम करे और सारा पानी सोख जाने तक चम्मच से हिलाते रहिए | अब उसमे चीनी और इलायची पावडर डाले |
• चीनी पिघल जाये और मिश्रण गाढ़ा होने तक उसे पकाते रहिए |
• कुछ काजू बादाम उसमें डाल दे और कुछ सजाने के लिए रख दे |
• अच्छे से मिला दे और गैस बंद कर दे | सूजी का हलवा तैयार है |