बटाटा वडा

By: Madhuri
👁️ 27 views

-

10
Prep Time (min)
20
Cook Time (min)
3-4
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• ३-४ मध्यम आलू उबले हुए • २-३ हरी मिर्च कटी हुई • १/२ इंच बारीक कट हुआ अदरक • १/२ टीस्पून राई • १ चुटकी हिंग • बारीक कटा हर धनिया • २-३ लहसून की कलिया • ३-४ करी पत्ते • १/२ टीस्पून हल्दी पावडर • स्वादानुसार नमक • १/२ कप बेसन • १ चुटकी बेकिंग सोडा • २-३ टेबलस्पून तेल तलने के लिये

Directions

• बटाटा वडा बनाने कि लिये सभी सामग्री लेकर हरी मिर्च,अदरक,लहसून को मिक्सी मी दरदरा पीस ले | या फिर ओखली मी मुसल से बारीक कर ले | • अब उबले हुए आलू लेकर उनको छील ले | उनको चम्मच से या हाथ से दबाकर मैश कर ले | • एक छोटी कडाई को मध्यम आंच पर गरम करके उसमे १-२ टीस्पून तेल गरम कर ले | तेल गरम होणे के बाद उसमे राई डालकर उसे फटने तक भून ले | फिर उसमे हिंग, हरी मिर्च अदरक लेह्सून पेस्ट और करी पत्ता डालकर उसे भून ले | • मिश्रण पाकने के बाद उसमे हल्दी पावडर डालकर उसे मिला ले | • गैस बंद कर दे और मैश किये आलू पर भुना हुआ मिश्रण ,नमक ,बारीक कटा हरा धनिया डालकर उसे मिला ले | • अब पुरे मिश्रण के छोटे छोटे गोले बना ले | • वडा का घोल बनाने के लिये एक कटोरे मे बेसन ,बेकिंग सोडा ,नमक ले | अब उसमे थोडा थोडा पाणी डालकर उसे मिला ले | घोल ज्यादा पतला और ज्यादा गाढा नहि होना चाहिये | • एक कडाई में तलने के लिये तेल गरम कर ले |तेल गरम होणे के बाद गोळे को एक एक करके घोल मे डालकर उसे हाथ से या चम्मच से घोल से अछे तरह से लपेट कर तेल मी डाले | एक बर ३-४ गोले डाले उन्हे सुनेहरा भुरा होणे तक तल ले | • तले हुए वडो को थाली मी निकाल ले | और बाकी के वडे तल ले | बटाटा वडा तैयार है इसे आप हरी चटणी ,या टोमाटो सौस के साथ परोस सकते है |