भटूरा

By: Madhuri
👁️ 21 views

-

0
Prep Time (min)
20
Cook Time (min)
3-4
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• २ कप मैदा • १ टेबलस्पून सूजी • २-३ टेबलस्पून तेल • २-३ टेबलस्पून दही • १/२ टीस्पून बेकिंग पावडर • तेल तलने के लिए • नमक स्वादनुसार • पानी

Directions

• एक कटोरे में मैदे और सूजी को चान ले | अब उसमे नमक ,बेकिंग पावडर, तेल ,दही डालकर उसे अच्छी तरह से मिला ले | • अब थोडा थोडा पानी डालकर नरम आटा गुंध ले | • आटे को कपडे से ठक कर २-३ घंटे के लिए हलकी गरम जगह पे रख दीजिये | २-३ घंटे के बाद आटा फुल जायेगा |उसे फिरसे गुंध लीजिये | • आटे को बराबर भागो में बाट ले | और उसके छोटे छोटे गोले बना ले | अब एक गोले को दबाकर उसकी गोल पूरी बेल ले | पूरी ज्यादा पतली या ज्यादा मोटी नहीं होनी चाहिए | • अब एक कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गर्म कर ले | जब तेल गरम हो जाये तब उसमे पूरी डालकर उसे मध्यम आंच पर तले | तलते समय भटूरे को चम्मच से दबाये | ताकि वो अच्छे से फुल जाये | • जब भटूरा निचे से सुनेहरा भूरा हो जाये तब उसे पलट दे |और दुसरे साइड से सुनेहरा भूरा होने तक तल ले | • जब भटूरा तैयार हो जाये तब उसे निकल कर थाली में रख ले | और बाकि के भटूरे भी इसी तरह तल ले | • भटूरे को आप छोलो के साथ परोसे |