इडली

By: Madhuri
👁️ 22 views

-

10
Prep Time (min)
30
Cook Time (min)
4-5
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• १ कप इडली/डोसा के चावल • १ कप बासमती चावल (कोई भी चावल) • १/२ कप उड़द डाल • १/४ कप पोहा • स्वादनुसार नमक • तेल

Directions

• उड़द की डाल को २-३ बार पानी से अच्छे से धो ले | • उड़द की’ डाल को पोहा के साथ पानी में ४-५ घंटे के लिए १ कप पानी में भिगोके रख दे | • चावल को पानी से अच्छे से धो दे | और उसे २ कप पानी में ४-५ घंटे के भिगोके रख दे | • भिगोई हुई उड़द डाल में से अतिरिक्त पानी निकाल दे और डाल को पिसते वक्त उसका इस्तेमाल करे| अब डाल को मिक्सी में डाले | • उसमे १/२ कप पानी डालकर उसे बारीक़ होने तक पिस ले | उसमे धीरे धीरे पानी डाले और उसे बारीक़ और हल्का होने तक पिस ले |उड़द डाल को पिसने के लिए ११/२ पानी लगेगा | • पिसने के बाद डाल को बर्तन में निकल ले | • चावल का अतिरिक्त पानी निकाल दे | और उसे भी थोडा थोडा पानी डालकर दरदरा पिस ले | • उसे एक कंटेनर में निकाल ले | • नमक डाले और मिश्रण को अच्छे से मिला ले | बेटर बहुत गाढ़ा या पतला नहीं होना चाहिए | अगर वो गाढ़ा हुआ तो इडली सक्त होगी | और पतला हुआ तो सपाट हो जाएगी | • मिश्रण को ढककर रखे | और उसे हलकी गर्म जगह पर ८ -१० घंटे के लिए ऊपर आने तक या फूलने तक रख दे | • चम्मच से घोल को हिला दे | हिलाने के बाद घोल में’ बुलबुले दिखेंगे उससे इडली मुलायम और फूली होती है | • अब इडली पकाने के बर्तन में १ -२ गिलास पानी डाले | उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दे | • इडली के सांचे को तेल लगाकर चिकना कर दे | अब उसमे घोल डाले | • अब सांचे को इडली पकाने ने बर्तन में रख दे | उसे थक्कन से थक दे और मध्यम आंच में १० मिनट पकने दे | इडली पाक गई है या नहीं चेक • करने के लिए चाकू या टूथपिक को बिच में डालकर देखे अगर चाकू साफ बहार निकला तो इडली पाक चुकी है | नहीं तो उसे ३ -४ मिनट के लिए और पकने दे | • इडली को बाहर निकाल ले और थोडा ठंडा होने दे | बाद में उसे चम्मच से निकाल ले | • उसे प्लेट में सांबर या नारियल चटनी के साथ नाश्ते में परोसे |