काजू करी

By: Madhuri
👁️ 21 views

-

10
Prep Time (min)
20
Cook Time (min)
3-4
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• १ कप काजू (टुकटे या पुरे) • २ टमाटर मिक्सी में पिसे हुए • २ मध्यम प्याज लम्बाई में कटे हुए • ३-४ लहसुन की कालिया कटी हुई • ४-५ अदरक के छोटे टुकडे • बारीक़ कटा धनिया • एक टेबलस्पून लाल मिर्च पावडर • १/२ टीस्पून गरम मसाला • १/२ टीस्पून हल्दी पावडर • २ टेबलस्पून क्रीम / दूध • नमक स्वादनुसार • ४-५ टेबलस्पून तेल • १-२ कप पानी • १ टीस्पून फ़ूड कलर / चुकंदर (कसा हुआ)

Directions

• १ कड़ाई मे एक चम्मच तेल डालकर उसे गरम कर ले| • उसके बाद उसमें काजू डालकर उसे अच्छे से भून ले | काजू को मध्यम आंच पर ५-६ मिनट तक भुन ले उसे जलने से बचने के लिए उन्हें हिलाते रहिए | जब वो सुनहरे भूरे रंग के हो जाए तब उन्हें एक थाली में निकाल ले | • अब उसी कड़ाई में २ चम्मच तेल गरम कर ले | अब उसमे कटा हुआ प्याज ,हरी मिर्च , अदरक , लहसुन डालकर उसे अच्छे से भुन ले | जब प्याज सुनहरे भूरे रंग का हो जाए तब उसे एक कटोरे में निकाल ले और उसे ठंडा होने दे | • जब तक मिश्रण ठंडा हो रहा है तब तक टमाटर काजू की प्यूरी बना लेते है | ५-६ काजू को मिक्सी के छोटे जार में डालकर पावडर कर लीजिए| • अब उसी पावडर में बारीक़ कटे २ टमाटर डालकर उसकी पूरी बना लेंगे | और उसे एक कटोरे में निकाल ले | • अब उसी जार में भुना हुआ प्याज का मिश्रण डालकर | उसकी बारीक़ पेस्ट बना ले | • अब उसी कड़ाई में १ टेब्लस्पून तेल डालकर उसे गरम होने दे |गरम होने के बाद उसमे प्याज की पेस्ट डाले | और कसा हुआ चुकंदर यार रंग भी डाल सकते है | • पेस्ट को तेल अलग होने तक भुने | • जब पेस्ट में से तेल अलग होने लगे तो उसमे टमाटर प्यूरी ,गरम मसाला पावडर ,लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर और नमक डालकर उन्हें अच्छे से मिला ले | तेल अलग होने तक पकाने दे तेल अलग होने में २-३ मिनट लगेंगे | • अब उसमे भुने हुए काजू डालकर १ मिनट पकने दे | • १ कप दुध और १ कप पानी डालकर मिला ले | • अच्छे से मिला ले | और ढककर ५ मिनट पकने दे | • ढक्कन निकाल ले और गाढ़ा होने तक पकने दे | ऊपर से बारीक़ कटा हरा धनिया डाल दे | • अब गैस बंद कर दे | गर्मागरम काजू करी परोसने के लिए तैयार है | • काजू करी को आप नान , कुलचे के साथ लंच या डिनर में परोस सकते है |