व्हेज हक्का नुडल्स
                        By:
                        Madhuri
                    
                    
                    
                        👁️ 6 views
                    
                -
10
                        Prep Time (min)
                    15
                        Cook Time (min)
                    3
                        Servings
                    N/A
                        Calories
                    Ingredients
•	१ पेकेट सदा नुडल्स (१५० ग्राम)
•	५-६ लहसुन की कलिया बारीक़ कटी हुई 
•	१ बड़ा टुकड़ा बारीक़ कटा अदरक 
•	१/४ कप लम्बाई में बारीक़ कटा प्याज  
•	१/२ कप बारीक़ लम्बा कटा गाजर 
•	१/२ कप लम्बी बारीक़ कटी शिमला मिर्च 
•	१/२ पतली बारीक़ कटी हरी प्याज 
•	१/२ कप बारीक़ कटी हुई पत्ता गोबी 
•	१-२ टीस्पून कलि मिर्च पावडर 
•	१ टेबलस्पून सोया सॉस 
•	२ टेबलस्पून चिल्ली सॉस 
•	१ टेबलस्पून टोमेटो केचप 
•	२-३ टेबलस्पून तेल 
•	नमक स्वादनुसार 
            Directions
•	एक बर्तन में पानी में नमक डालकर उबाल ले | पानी उबलने के बाद उसमे नुडल्स डालकर उसे ७-८ मिनट तक पकने दे |उने जादा मत पकाए |नुडल्स पकने के बाद उसमे से पानी निकल कर अलग रख दे और थोडा सा तेल डाले ताकि वो चिपके नहीं | आप चाहे तो पेकेट पे दी हुई सूचना का पालन करके नुडल्स उबल सकते है |
•	एक नॉन स्टिक कड़ाई को लेकर उसमे १ टेबलस्पून तेल गरम कर ले |अब उसमे बारीक़ कटी अदरक और लहसुन डाले |उनके भूनने के बाद उसमे बारीक़ और लम्बाई में कटी साडी सब्जिया डालकर उन्हें २ मिनट के लिए भुन ले | सब्जियों को ज्यादा मत पकाए |नहीं तो उनमे कुरकुरा पण नहीं रहेगा |
•	सब्जियों के पकने के बाद उसमे काली मिर्च पावडर,टोमेटो सॉस ,सोया सॉस ,चिली सॉस और थोडासा नमक डाले | नमक ज्यादा न डाले क्योकि सोया सॉस नमकीन होता है | इन सबको अच्छे से मिला ले | उन्हें १ मिनट पकने दे |
•	अब उसमे नुडल्स डालकर उन्हें मिला ले | अच्छे से मिक्स करने के लिए उने टॉस करे | और उन्हें १ मिनट पकने दे |
•	हमारे व्हेज हक्का नुडल्स तैयार है इसे आप सूप या मंचूरियन के साथ भी परोस सकते है |