भिन्डी मसाला ग्रेवी

By: Madhuri
👁️ 22 views

-

10
Prep Time (min)
15
Cook Time (min)
2-3
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• २५० ग्राम भिन्डी • १ बारीक़ कटा प्याज • १ टमाटर की प्यूरी • ६-७ काजू भुने कर पिसे हुए • २ टेबलस्पून अदरक लहसुन पेस्ट • १ टेबलस्पून गरम मसाला पावडर • १ टेबलस्पून लाल मिर्च पावडर • १/२ टीस्पून हल्दी • ३-४ टेबलस्पून फ्रेश क्रीम / दही • नमक स्वादनुसार • बारीक़ कटा हरा धनिया • ३ टेबलस्पून तेल

Directions

• भिन्डी के दोनी तरफ के डंठल और नीच का पतला भाग काट ले | अब भिन्डी को एक तरफ से बिच से काट लेंगे | • एक कड़ाई को मध्यम आंच पे गरम कर लेंगे उसमे १ टेबलस्पून तेल डालकर उसमे भिन्डी को ५-६ मिनट फ्राई कर लेंगे | उसमे थोडासा नमक डालेंगे | • अब भिन्डी को एक थाली में निकाल लेंगे और कड़ाई में तेल डालकर उसे गरम होने देंगे | फिर उसमे कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर उसे अच्छे से भुन लेंगे | • प्याज पकने के बाद उसमे लाल मिर्च पावडर ,गरम मसाला पावडर ,हल्दी पावडर और काजू की पावडर डालकर उसे मिला लेंगे | और उसे २-३ मिनट तक अच्छे से भुन लेंगे | • जब मसाले अच्छे से पक जाये तब उसमे टोमेटो की प्यूरी डालेंगे | और उसे पकाने देंगे | जब टमाटर पाक जाये और तेल अलग होने लगे तब उसे हुम फ्रेश क्रीम या दही मिला देंगे और उसे १ मिनट पकने देंगे | • सरे मसाले पाक जाने के बाद हम उसमे फ़्राय की हुई भिन्डी मिला लेंगे और उसे मसालों में ५-६ मिनट तक पकाने देंगे | जब भिन्डी पाक जाए तब उसमे ऊपर से बारीक़ कटा धनिया डालेंगे |और उसे सर्विंग बाउल में निकल लेंगे और उसे रोटी ,साधा पराठा ,या नान के साथ परोस सकते है |