Ingredients
•	२५० ग्राम भिन्डी 
•	१०० ग्राम  मूंगफली 
•	१ टेबलस्पून सुखा कसा हुआ नारियल
•	१ बारीक़ कटा प्याज 
•	१ टमाटर बारीक़ कटा
•	१/२ टीस्पून हल्दी पावडर
•	१ टेबलस्पून लाल मिर्च पावडर
•	१ टेबलस्पून गरम मसाला पावडर 
•	१ टेबलस्पून अदरक लहसुन पेस्ट 
•	१ टेबलस्पून निम्बू  का रस
•	२-३ टेबलस्पून तेल 
•	नमक स्वादनुसार
•	बारीक़ कटा हरा धनिया 
            Directions
•	भिन्डी के दोनी तरफ के डंठल और नीच का पतला भाग काट ले | अब भिन्डी को एक तरफ से बिच से काट लेंगे | भिन्डी को एक ही तरफ से काटना है नहीं तो उसमे मसालों की स्टफिंग नही कर सकते |
•	एक कड़ाई को मध्यम आंच पर गरम कर ले | गरम होने के बाद उसमे मूंगफली डालकर उसे ३-४ मिनट तक भुन ले | भुन जाने के बाद उसे मिक्सी के जार में निकल लेंगे | अब उसमे नारियल डालकर उन्हें दरदरा पिस ले |
•	अब मिश्रण को एक कटोरे निकाल लीजिये | उस मिश्रण में हम गर्म मसाला ,लाल मीर्च पावडर , नमक  डालकर उसे मिक्स कर लेंगे | अब कटी हुई भिन्डी ले कर उसमे ये मिश्रण स्टफ कर लेंगे |   
•	 अब एक कड़ाई में २ टेबलस्पून तेल गरम कर लेंगे जब तेल गरम हो जायेगा तब उसमे कटा हुआ प्याज डालिए | प्याज  को सुनेहरा भूरा होने तक भुन लेंगे | अब इसमें हम अदरक लहसून पेस्ट डालेंगे | इसमे  ३-४ मिनट लगेंगे |
•	जब प्याज पक जायेगा तब उसमे हम कटे हुए टमाटर डालेंगे |टमाटरो से जब तक तेल अलग हो नहीं जाता तब तक हम उसे पका लेगे | पकने के बाद हम उसमे स्टफ की हुई भिन्डी डालेंगे | और उसे अच्छे से मिला लेंगे | 
•	अब ऊपर से निम्बू का रस डालेंगे | डक्कन रखके उसे हम ७-८ मिनट पकाने देंगे | बिच बिच में हम उसे हिला ते रहेंगे |
•	जब भिन्डी पाक जाएगी तब ऊपर से बारीक़ कटा धनिया डालेंगे | गैस बंद करके सब्जी को हम एक सर्विंग बोल में निकाल लेंगे | सबी को आप रोटी ,चपाती के साथ परोस सकते है |