सूजी का हलवा

By: Madhuri
👁️ 15 views

-

5
Prep Time (min)
15
Cook Time (min)
2-3
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• १/२ कप सूजी (रवा ) • १/३ कप घी • १ १/४पानी (आप चाहे तो दूध भी इस्तेमाल कर सकते है ) • १ १/२ कप चीनी ( शक्कर ) • ४-५ बादाम कटे हुए • ४-५ काजू कटे हुए • १/४ चम्मच इलायची पावडर

Directions

• १ पतीले में ११/२पानी को मध्यम आंच पर ३-४ मिनट उबल लीजये | और गैस बंद करके उसे एक तरफ रख दीजिये | • एक कड़ाई लेकर उसे मध्यम आंच पर गर्म होने दे अब उसमे घी डालकर उसे पिघलने दे | घी गरम होने के बाद उसमे सूजी डालकर उसे अच्छे से मिला दे | मिश्रण को ८-१० मिनट तक सुनेहरा भूरा होने तक मध्यम आंच पर भूनते रहिए | भूनते समय उसे हिलाते रहिये नहीतो निचे से जल जायेगा | • आंच को कम कर दे और धीरे धीरे पानी मिलाते हुए उसे हिलाते रहिए | चम्मच से अच्छे से हिलाए ताकि मिश्रणमें गाठ नआये| • आंच को मध्यम करे और सारा पानी सोख जाने तक चम्मच से हिलाते रहिए | अब उसमे चीनी और इलायची पावडर डाले | • चीनी पिघल जाये और मिश्रण गाढ़ा होने तक उसे पकाते रहिए | • कुछ काजू बादाम उसमें डाल दे और कुछ सजाने के लिए रख दे | • अच्छे से मिला दे और गैस बंद कर दे | सूजी का हलवा तैयार है |