सुखी भिन्डी

By: Madhuri
👁️ 13 views

-

10
Prep Time (min)
10
Cook Time (min)
2-3
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• २५० ग्राम भिन्डी • ४-५ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई • ४-५ लहसुन की कालिया बारीक़ कटी हुई • १ टीस्पून जीरा • १/२ टीस्पून हल्दी पावडर • १ टीस्पून राइ • बारीक़ कटा हरा धनिया • नमक स्वादनुसार • २ टेबलस्पून तेल

Directions

• भिन्डी को अच्छे से साफ करके उसे गोल टुकड़ो में काट ले | • अब एक कड़ाई को मध्यम आंच पर गरम कर लेंगे | गरम होने के बाद उसमे तेल डालकर उसे गरम होने देंगे | अब राइ डालेंगे राइ को फटने तक भुन लेंगे | अब उसमे जीरा डालकर उसे भूरा होने देंगे | लहसुन डालकर उसे १ मिनट भुन लेंगे | • जब लहसुन अच्छे से पक जाये तब हम उसमे बारीक़ कटी हरी मिर्च डालेंगे और उसे पकने देंगे | • अब भेंडी को डालकर उसे अच्छे से मिला लेंगे | ऊपर से नमक और हल्दी डालकर उसे मिला लेंगे | • भेंडी को ८-१० मिनट पकने देंगे बिच बिच में हिलाते रहेंगे | पकाने के बाद उसे थाली में निकालकर ऊपर से बारीक़ कटा धनिया डालेंगे | और भेंडी को आप रोटी , चपाती के साथ परोस सकते है |