Ingredients
•	१-२ कप गेहू का आटा
•	१ टीस्पून जीरा
•	नमक
•	३-४ टेबलस्पून तेल
•	पानी
•	बटर
            Directions
•	एक बड़ी थाली लेकर उसमे गेहू का आटा ,नमक ,१-२ टीस्पून तेल, जीरा डाले | फिर थोडा थोडा पानी डालकर उसे नरम गुंद ले | आटा गुन्दने के बाद उसे एक साफ कपडे से २०-२५ मिनट ढक कर रख दे | 
•	अब आटे के छोटे छोटे गोले बना ले |एक कटोरे में सुखा आटा ले | अब एक गोले को लेकर  हाथ से दबा ले | उसे सूखे आटे में लपेट कर  उसे थोडासा बेल ले  |
•	उसकी सतह पर तेल लगाकर  थोडा सुखा आटा डालकर उसे आधा मोड़ ले | फिर से उसकी सतह को  तेल लगाकर आटा डालकर उसका त्रिकोण बना ले |
•	 उसे सूखे आटे में लपेट ले | और उसे त्रिकोण आकार में बेल ले | वो ज्यादा पतला और ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए |
•	अब एक तवे को गर्म करके उसपर पराठा डाल दो | जब उसकी सतह पर बुलबुले दिखने लगे तब उसे पलट दो और आंच धीमी कर दो | उसकी सतह पर तेल लगाकर उसे २०-३० सेकंड के लिए पकने दे |
•	आंच को मध्यम कर दो और पराठे को फिरसे पलट दो | बीच बिच में उसे चम्मच से दबाते रहिए | अब दोनों तरफ से सुनेहरा भूरा होने तक उसे पकने दो |इसमें  २०-३० सेकंड का टाइम लगेगा |
•	पराठा पकने के बाद उसे प्लेट में निकलके उसपर बटर लगाकर उसे किसी भी सब्जी या करी के साथ परोस सकते है |