उत्तपम

By: Madhuri
👁️ 12 views

-

10
Prep Time (min)
15
Cook Time (min)
2
Servings
N/A
Calories

Ingredients

• २ कप इडली मिश्रण या डोसा मिश्रण • १ बारीक़ कटा हुआ प्याज • २ चम्मच बारीक़ कटी शिमला मिर्च • ३ चम्मच बारीक़ कटा टमाटर • २-३ कटी हुई हरी मिर्च • तेल फ्राई करने के लिए • नमक स्वादनुसार • बारीक़ कटा हुआ धनिया

Directions

• इडली या डोसा मिश्रण को घर पे तय्यार कर ले या फिर आप दुकान से भी ला सकते है | मिश्रण में नमक और पानी डालकर मिक्स कर ले | मिश्रण को ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा ना रखे | • नॉन स्टिक तवा को गरम कर ले| उसे मध्यम आंच पर रखे | गरम होने के बाद उसपर ४-५ बूंद तेल डाले | • तवा तैयार होने के बाद उसपर मिश्रण डालकर चम्मच से उसे अच्छे गोलाई में फैल्लादे | उसकी मोटाई १/४ इन्च होनी चाहिए| मिश्रण पे प्याज,शिमला मिर्च,टमाटर,धनिया डाल दे| • किनारे से १-१ टीस्पून तेल डाले | • जब ऊपर की सतह सफ़ेद से हल्का क्रीम हो जाए और निचे का भूरा होने तक पकने दे | इसमे २-३ मिनट लगेंगे| • १-२ मिनट तक कम आंच पर पकने दे | बाद में धीरे से प्लेट में निकाल ले| • उत्तपम को सांबर या नारियल चटनी के साथ परोसे |