बनाने की विधि:
• एक कड़ाई में मध्यम आंच पर तेल गरम कर ले | तेल गरम होने के बाद उसमे राइ डालकर उसे अच्छे से भुन ले | उसके बाद उसमे जीरा और लहसुन डालकर उसे भुन ले | फिर उसमे करी पत्ता डाल दे |
• अब उसमे प्याज डाले और प्याज को हल्का गुलाबी रंग का होने तक पकने दे | प्याज के पकने के बाद उसमे नमक ,लाल मिर्च पावडर ,हल्दी ,गरम मसाला डालकर उसे अच्छे से पकने दीजिये |
• जब मसाले पाक जाये तब उसमे कटे हुए टमाटर डालकर उसे अच्छे से मिक्स कर लीजिये |और उसे पुरे गलने तक पकने दीजिये | इसमे १०-१५ मिनट का समय लगेगा |
• टमाटर और प्याज की चटनी तैयार होने के बाद उसे एक कटोरे में निकाल लीजिये |
• चटनी को इडली या दोसे के साथ परोसे |