काजू करी

-
Type : main course, Recipe By , Published on 26-Feb-2019
काजू करी  Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 20 minutes

Total time 30 minutes

Serves 3-4 person
सामग्री:

• १ कप काजू (टुकटे या पुरे)
• २ टमाटर मिक्सी में पिसे हुए
• २ मध्यम प्याज लम्बाई में कटे हुए
• ३-४ लहसुन की कालिया कटी हुई
• ४-५ अदरक के छोटे टुकडे
• बारीक़ कटा धनिया
• एक टेबलस्पून लाल मिर्च पावडर
• १/२ टीस्पून गरम मसाला
• १/२ टीस्पून हल्दी पावडर
• २ टेबलस्पून क्रीम / दूध
• नमक स्वादनुसार
• ४-५ टेबलस्पून तेल
• १-२ कप पानी
• १ टीस्पून फ़ूड कलर / चुकंदर (कसा हुआ)

बनाने की विधि:

• १ कड़ाई मे एक चम्मच तेल डालकर उसे गरम कर ले|
• उसके बाद उसमें काजू डालकर उसे अच्छे से भून ले | काजू को मध्यम आंच पर ५-६ मिनट तक भुन ले उसे जलने से बचने के लिए उन्हें हिलाते रहिए | जब वो सुनहरे भूरे रंग के हो जाए तब उन्हें एक थाली में निकाल ले |
• अब उसी कड़ाई में २ चम्मच तेल गरम कर ले | अब उसमे कटा हुआ प्याज ,हरी मिर्च , अदरक , लहसुन डालकर उसे अच्छे से भुन ले | जब प्याज सुनहरे भूरे रंग का हो जाए तब उसे एक कटोरे में निकाल ले और उसे ठंडा होने दे |
• जब तक मिश्रण ठंडा हो रहा है तब तक टमाटर काजू की प्यूरी बना लेते है | ५-६ काजू को मिक्सी के छोटे जार में डालकर पावडर कर लीजिए|
• अब उसी पावडर में बारीक़ कटे २ टमाटर डालकर उसकी पूरी बना लेंगे | और उसे एक कटोरे में निकाल ले |
• अब उसी जार में भुना हुआ प्याज का मिश्रण डालकर | उसकी बारीक़ पेस्ट बना ले |
• अब उसी कड़ाई में १ टेब्लस्पून तेल डालकर उसे गरम होने दे |गरम होने के बाद उसमे प्याज की पेस्ट डाले | और कसा हुआ चुकंदर यार रंग भी डाल सकते है |
• पेस्ट को तेल अलग होने तक भुने |
• जब पेस्ट में से तेल अलग होने लगे तो उसमे टमाटर प्यूरी ,गरम मसाला पावडर ,लाल मिर्च पावडर ,हल्दी पावडर और नमक डालकर उन्हें अच्छे से मिला ले | तेल अलग होने तक पकाने दे तेल अलग होने में २-३ मिनट लगेंगे |
• अब उसमे भुने हुए काजू डालकर १ मिनट पकने दे |
• १ कप दुध और १ कप पानी डालकर मिला ले |
• अच्छे से मिला ले | और ढककर ५ मिनट पकने दे |
• ढक्कन निकाल ले और गाढ़ा होने तक पकने दे | ऊपर से बारीक़ कटा हरा धनिया डाल दे |
• अब गैस बंद कर दे | गर्मागरम काजू करी परोसने के लिए तैयार है |
• काजू करी को आप नान , कुलचे के साथ लंच या डिनर में परोस सकते है |