मसाला डोसा

-
Type : breakfast, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
मसाला डोसा Image
Details

Prep Time 15 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 30 minutes

Serves 3-4 person
सामग्री:

• २ कप डोसा का घोल
• ४-५ मध्यम उबले हुए आलू (२ कप कटे हुए )
• १ बड़ा प्याज बारीक़ कटा हुआ
• १/२ छोटा चम्मच राइ, १ चम्मच जीरा
• ८-१० करी पत्ता
• २-३ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
• ८-१० करी पत्ते
• ३-४ काजू
• १ चुटकी हल्दी
• २ चम्मच तेल
• १/२ कप पानी
• स्वादनुसार नमक
• कटा हुआ धनिया
• १/२ कप चुकरकंद ( बिट रूट ) कसा हुआ

बनाने की विधि:

• डोसा का घोल बनाये |
• कुकर में ३-४ पानी, नमक और आलू डाले | उसे लगभग ३-४ सिटी होने तक या आलू नरम होने तक उबाल ले |
• एक नॉन स्टिक कढाई में तेल को मध्यम आंच पर गरम कर ले | फिर राइ डाले जब राइ फूटने लगे तो उसमे जीरा डाले |
• उसे अच्छे से भूनने के बाद उसमे करी पत्ता , हरी मिर्च और काजू के टुकड़ो को डाले |
• उसे अच्छे से मिला ले और २ मिनट के लिए भुने | अब प्याज डालकर उसे हलका गुलाबी होने तक पकाए | उसमे हल्दी और नमक डालकर अच्छे से भुन ले |
• उसमे १/२ कप पानी डाले (अगर आपको सुखा पसंद है तो पानी मत डाले)
• इसे मध्यम’ आंच पर पकने दे | जब पानी उबलने लगे तो उसमे अल्लू डाल दे |
• उसे अच्छे से मिला दे | और चम्मच से हलके से मैश करले | और उसे ४-५ मिनट पकने दे |
• अब उसपे धनिया डाले और उसे मिला ले | मसाला डोसा का मसाला तैयार है |
डोसा
• नॉन स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गरम कर ले |जब तवा गरम हो जाये तब उसपर पानी की बुँदे छिड़के और पानी को सुखने दे |उसके बाद १/२ चम्मच तेल डाले और उसे गीले कपडे से फैलादे (गर्म तवे पर पानी का छिडकाव और गिले कपडे से तेल फैलाने से डोसा चिपकता नहीं) अब एक काम चम्मच से घोल को तवे पर डालकर गोल गोल फैलादे |
• किनारों के आसपास थोडा थोडा तेल डाले | निचे की सतह को भूरे रंग होने तक पकाए | इसमे २ मिनट का समय लगेगा|
• बिच में आलू की सब्जी हो लम्बाई से फैलादे |
• एक बाजु से दोसे को कवर कर दे | डोसे को प्लेट में निकाल ले | और उसे सांबर या नारियल चटनी के साथ परोसे |