भिन्डी मसाला ग्रेवी

-
Type : main course, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
भिन्डी मसाला ग्रेवी Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 25 minutes

Serves 2-3 person
सामग्री:

• २५० ग्राम भिन्डी
• १ बारीक़ कटा प्याज
• १ टमाटर की प्यूरी
• ६-७ काजू भुने कर पिसे हुए
• २ टेबलस्पून अदरक लहसुन पेस्ट
• १ टेबलस्पून गरम मसाला पावडर
• १ टेबलस्पून लाल मिर्च पावडर
• १/२ टीस्पून हल्दी
• ३-४ टेबलस्पून फ्रेश क्रीम / दही
• नमक स्वादनुसार
• बारीक़ कटा हरा धनिया
• ३ टेबलस्पून तेल

बनाने की विधि:

• भिन्डी के दोनी तरफ के डंठल और नीच का पतला भाग काट ले | अब भिन्डी को एक तरफ से बिच से काट लेंगे |
• एक कड़ाई को मध्यम आंच पे गरम कर लेंगे उसमे १ टेबलस्पून तेल डालकर उसमे भिन्डी को ५-६ मिनट फ्राई कर लेंगे | उसमे थोडासा नमक डालेंगे |
• अब भिन्डी को एक थाली में निकाल लेंगे और कड़ाई में तेल डालकर उसे गरम होने देंगे | फिर उसमे कटा हुआ प्याज और अदरक लहसुन पेस्ट डालकर उसे अच्छे से भुन लेंगे |
• प्याज पकने के बाद उसमे लाल मिर्च पावडर ,गरम मसाला पावडर ,हल्दी पावडर और काजू की पावडर डालकर उसे मिला लेंगे | और उसे २-३ मिनट तक अच्छे से भुन लेंगे |
• जब मसाले अच्छे से पक जाये तब उसमे टोमेटो की प्यूरी डालेंगे | और उसे पकाने देंगे | जब टमाटर पाक जाये और तेल अलग होने लगे तब उसे हुम फ्रेश क्रीम या दही मिला देंगे और उसे १ मिनट पकने देंगे |
• सरे मसाले पाक जाने के बाद हम उसमे फ़्राय की हुई भिन्डी मिला लेंगे और उसे मसालों में ५-६ मिनट तक पकाने देंगे | जब भिन्डी पाक जाए तब उसमे ऊपर से बारीक़ कटा धनिया डालेंगे |और उसे सर्विंग बाउल में निकल लेंगे और उसे रोटी ,साधा पराठा ,या नान के साथ परोस सकते है |