दाल फ्राई ( पिली डाल )

-
Type : main course, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
दाल फ्राई ( पिली डाल ) Image
Details

Prep Time 15 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 30 minutes

Serves 2-3 person
सामग्री:

• १ कप दाल
• ४-५ लहसुन की कालिया कटी हुई
• ३-४ हरी मिर्च
• ५-६ करी पत्ता
• १ टमाटर कटा हुआ
• १ टीस्पून हिंग
• १ टीस्पून राइ
• १ टीस्पून जीरा
• १ टीस्पून हल्दी
• २-३ कप पानी
• २ टेबलस्पून तेल
• नमक स्वादनुसार
• बारीक़ कटा हरा धनिया

बनाने की विधि:

• १ कप तुर डाल को पानी से अच्छे से धो ले और १०-१५ मिनट तक भिगोके रखे | १० मिनट बाद डाल से पानी निकल दे और एक प्रेशर कुकर में दाल डाल दे और उसमे २ कप पानी मिलाये और १/२ टीस्पून हलदी डाले |
• डाल को हिला दे और कुकर का ठक्कन लगा दे | दाल को धीमी आंच पर २-३ सीटीया होने तक पका ले | जब डाल पाक जाये तब गैस बंद कर दे लेकिन ठ्क्कन को पूरी भाप निकलने तक ना निकाले | जब कुकर से सारी भाप निकल जाये तब दाल को एक कटोरे में निकल ले |
• एक पतीले/कड़ाई को मध्यम आंच पर गरम कर ले | अब उसमे १ टेबलस्पून तेल डालकर उसे गरम कर ले | गरम होने के बाद उसमे राइ डालकर उसे फटने तक भुने | अब उसमे हिंग डालेंगे |
• हिंग को भूनने के बाद उसमे जीरा और लहसुन डालकर उसे भूरा होने तक भुन ले | ३-४ हरी मिर्च हो डो टुकडो में काटकर उसे तेल में डाल दे | उर उसे १ मिनट पकने दे | सब मिश्रण जल न जाये इस लिए उसमे थोडा पानी डाले | अब उसमे नमक डालकर मिला ले |
• पकने के बाद उसमे टमाटर डालकर उसे अच्छे से पकने कर दे | जब सारा मिश्रण पाक जाये तब उसमे डाल डालकर उसे अच्छे से मिला दे |
• दाल को ६-७ मिनट तक पकने दे | दाल के पकने के बाद उसमे बारीक़ कटा हरा धनिया डालकर उसे मिला ले | और गैस बंद कर दे |
• डाल को एक सर्विंग बोल में निकाल के उसे चावल के साथ परोसे |