डोसा

-
Type : breakfast, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
डोसा Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 20 minutes

Total time 30 minutes

Serves 4-5 person
सामग्री:

• १ कप इडली/डोसा के चावल
• १ कप बासमती चावल (कोई भी चावल)
• १/२ कप उड़द डाल
• १/४ कप पोहा
• तेल
• स्वादनुसार नमक

बनाने की विधि:

• उड़द की डाल को २-३ बार पानी से अच्छे से धो ले |
• उड़द की’ डाल को पोहा के साथ पानी में ४-५ घंटे के लिए १ कप पानी में भिगोके रख दे |
• चावल को पानी से अच्छे से धो दे | और उसे २ कप पानी में ४-५ घंटे के भिगोके रख दे |
• भिगोई हुई उड़द डाल में से अतिरिक्त पानी निकाल दे और डाल को पिसते वक्त उसका इस्तेमाल करे| अब डाल को मिक्सी में डाले |
• उसमे १/२ कप पानी डालकर उसे बारीक़ होने तक पिस ले | उसमे धीरे धीरे पानी डाले और उसे बारीक़ और हल्का होने तक पिस ले |उड़द डाल को पिसने के लिए ११/२ पानी लगेगा |
• पिसने के बाद डाल को बर्तन में निकल ले |
• चावल का अतिरिक्त पानी निकाल दे | और उसे भी थोडा थोडा पानी डालकर दरदरा पिस ले |
• उसे एक कंटेनर में निकाल ले |
• नमक डाले और मिश्रण को अच्छे से मिला ले | बेटर बहुत गाढ़ा नहीं होना चाहिए इडली के मिश्रण से थोडा पतला होना चाहिए| मिश्रण को ढककर रखे | और उसे हलकी गर्म जगह पर ८ -१० घंटे के लिए ऊपर आने तक या फूलने तक रख दे |
• घोल को अच्छे से मिला दे | बादमे नॉन स्टिक तवे को मध्यम आंच पर गरम कर ले |जब तवा गरम हो जाये तब उसपर पानी की बुँदे छिड़के और पानी को सुखने दे |उसके बाद १/२ चम्मच तेल डाले और उसे गीले कपडे से फैलादे (गर्म तवे पर पानी का छिडकाव और गिले कपडे से तेल फैलाने से डोसा चिपकता नहीं) अब एक काम चम्मच से घोल को तवे पर डालकर गोल गोल फैलादे |
• किनारों के आसपास थोडा थोडा तेल डाले | निचे की सतह को भूरे रंग होने तक पकाए | इसमे २ मिनट का समय लगेगा|
• डोसा निचे से पकने के बाद दूसरी तरफ से १ मिनट के लिए पकने दे | पकने के बाद उसे प्लेट में निकालकर सांबर और नारियल चटनी के साथ परोसे |