साधा पराठा

-
Type : breakfast, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
साधा पराठा Image
Details

Prep Time 15 minutes

Cook time 15 minutes

Total time 30 minutes

Serves 2-3 person
सामग्री:

• १-२ कप गेहू का आटा
• १ टीस्पून जीरा
• नमक
• ३-४ टेबलस्पून तेल
• पानी
• बटर

बनाने की विधि:

• एक बड़ी थाली लेकर उसमे गेहू का आटा ,नमक ,१-२ टीस्पून तेल, जीरा डाले | फिर थोडा थोडा पानी डालकर उसे नरम गुंद ले | आटा गुन्दने के बाद उसे एक साफ कपडे से २०-२५ मिनट ढक कर रख दे |
• अब आटे के छोटे छोटे गोले बना ले |एक कटोरे में सुखा आटा ले | अब एक गोले को लेकर हाथ से दबा ले | उसे सूखे आटे में लपेट कर उसे थोडासा बेल ले |
• उसकी सतह पर तेल लगाकर थोडा सुखा आटा डालकर उसे आधा मोड़ ले | फिर से उसकी सतह को तेल लगाकर आटा डालकर उसका त्रिकोण बना ले |
• उसे सूखे आटे में लपेट ले | और उसे त्रिकोण आकार में बेल ले | वो ज्यादा पतला और ज्यादा मोटा नहीं होना चाहिए |
• अब एक तवे को गर्म करके उसपर पराठा डाल दो | जब उसकी सतह पर बुलबुले दिखने लगे तब उसे पलट दो और आंच धीमी कर दो | उसकी सतह पर तेल लगाकर उसे २०-३० सेकंड के लिए पकने दे |
• आंच को मध्यम कर दो और पराठे को फिरसे पलट दो | बीच बिच में उसे चम्मच से दबाते रहिए | अब दोनों तरफ से सुनेहरा भूरा होने तक उसे पकने दो |इसमें २०-३० सेकंड का टाइम लगेगा |
• पराठा पकने के बाद उसे प्लेट में निकलके उसपर बटर लगाकर उसे किसी भी सब्जी या करी के साथ परोस सकते है |