सुखी भिन्डी

-
Type : main course, Recipe By , Published on 29-Jul-2017
सुखी भिन्डी  Image
Details

Prep Time 10 minutes

Cook time 10 minutes

Total time 20 minutes

Serves 2-3 person
सामग्री:

• २५० ग्राम भिन्डी
• ४-५ हरी मिर्च बारीक़ कटी हुई
• ४-५ लहसुन की कालिया बारीक़ कटी हुई
• १ टीस्पून जीरा
• १/२ टीस्पून हल्दी पावडर
• १ टीस्पून राइ
• बारीक़ कटा हरा धनिया
• नमक स्वादनुसार
• २ टेबलस्पून तेल

बनाने की विधि:

• भिन्डी को अच्छे से साफ करके उसे गोल टुकड़ो में काट ले |
• अब एक कड़ाई को मध्यम आंच पर गरम कर लेंगे | गरम होने के बाद उसमे तेल डालकर उसे गरम होने देंगे | अब राइ डालेंगे राइ को फटने तक भुन लेंगे | अब उसमे जीरा डालकर उसे भूरा होने देंगे | लहसुन डालकर उसे १ मिनट भुन लेंगे |
• जब लहसुन अच्छे से पक जाये तब हम उसमे बारीक़ कटी हरी मिर्च डालेंगे और उसे पकने देंगे |
• अब भेंडी को डालकर उसे अच्छे से मिला लेंगे | ऊपर से नमक और हल्दी डालकर उसे मिला लेंगे |
• भेंडी को ८-१० मिनट पकने देंगे बिच बिच में हिलाते रहेंगे | पकाने के बाद उसे थाली में निकालकर ऊपर से बारीक़ कटा धनिया डालेंगे | और भेंडी को आप रोटी , चपाती के साथ परोस सकते है |